फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लद्दाख के दुर्गम इलाकों की साइकिल से चढ़ाई करेंगे जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में सियाचिन बेस कैंप से साइकिल अभियान शुरू
विज्ञापन

- 10 जुलाई को द्रास में होगा संपन्न, 650 किमी की दूरी तय करेंगे सैन्यकर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कारगिल विजय दिवस के उपलब्ध में वीरवार को सियाचिन बेस कैंप से सेना के जवानों का साइकिल अभियान शुरू हुआ। इसमें 20 प्रशिक्षित जवान हिस्सा ले रहे हैं, जो लद्दाख के कठोर और दुर्गम इलाकों से होते हुए 650 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। ‘फॉरएवर इन ऑपरेशन माउंटेन टेरेन साइकिल एक्सपीडिशन’ अभियान का 10 जुलाई को द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पर समापन होगा।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल के अनुसार, वीरवार को अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साइकिलिस्ट लद्दाख के दर्रों, बर्फ से ढकी सड़कों और नदियों को पार करेंगे। ये कठिन हालात न केवल सैनिकों के शारीरिक सामर्थ्य, बल्कि मानसिक धैर्य का भी परीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अभियान 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान भारत की जीत सुनिश्चित करने वाले सैनिकों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को समर्पित है। अभियान के दौरान भारतीय सेना के जवान स्थानीय समुदायों और छात्रों से जुड़कर संवाद करेंगे। देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें