फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरबार मूव के लिए एडवांस पार्टी तैयार

Thu, 16 Apr 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शीतकालीन राजधानी जम्मू में सचिवालय और अन्य दरबार मूव कार्यालयों से सभी विभागों की एडवांस पार्टियों की श्रीनगर रवानी की तैयारी चल रही है। बीस अप्रैल को दरबार मूव से जुड़े सभी विभागों की एडवांस पार्टियां श्रीनगर के लिए रवाना हो जाएंगी। 24 अप्रैल को जम्मू में नागरिक सचिवालय बंद हो जाएगा।
विज्ञापन


25 को दरबार मूव से जुड़े अन्य कार्यालय भी शीतकालीन राजधानी में बंद हो जाएंगे और पांच मई को ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दरबार मूव कार्यालय खुलेंगे। सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव एमए बुखारी के अनुसार दरबार मूव के तहत जम्मू में साप्ताहिक पांच दिनों तक कामकाज वाले दरबार मूव कार्यालयों में 24 तारीख को दरबार बंद हो जाएगा, जबकि साप्ताहिक छह दिवसीय कामकाज वाले कार्यालयों में 25 अप्रैल शनिवार को दरबार बंद हो जाएगा।

पांच मई 2015 को श्रीनगर में सभी दरबार मूव कार्यालय खुलेंगे। विभागीय अधिकारियों से कहा गया है कि वह रिकार्ड को पूरी संभाल के साथ पैक करें और श्रीनगर में एडवांस पार्टियों को बाक्स और ट्रंकों की चाबियां दे दी जाएं। नागरिक सचिवालय के एसपी सुरक्षा को कहा गया है कि वह डिफाल्टर विभागों की सूची तैयार करें।
विज्ञापन


स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन को पर्र्याप्त संख्या में बसों को कश्मीर आधारित कर्मचारियों को 25 और 26 अप्रैल को श्रीनगर पहुंचाने के लिए तैयार रखनेके निर्देश जारी किए गए हैं, जबकि जम्मू आधारित कर्मचारी तीन और चार मई 2015 को एसआरटीसी के वाहनों में श्रीनगर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें