फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू में दाखिले के लिए दूसरे राउंड की कट ऑफ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू में चल रहे पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी कट ऑफ मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इस कट ऑफ स्कोर के आधार पर ही सेकेंड राउंड के दाखिले होंगे।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के नोडल अधिकारी, एडमिशन प्रो. विनय के अनुसार, छात्र-छात्राओं को फीस भुगतान के बाद अपनी सीट/एडमिशन कन्फर्म करने के लिए समर्थ रजिस्ट्रेशन पोर्टल https://cujammucuet.samarth.edu.in/pg/ पर लॉगिन करना होगा। उनके लिए यह सुविधा दो जून को रात 11 बजकर 59 मिनट तक उपलब्ध रहेगी।
पात्रता, शैक्षिक योग्यता और विभिन्न दस्तावेजों का सत्यापन हो जाने तक छात्र-छात्राओं का संबंधित विषय में प्रवेश प्रोविजनल माना जाएगा। अगर किसी छात्र या छात्रा द्वारा अपने या अपनी शैक्षिक योग्यता के विषय में कोई गलत जानकारी दी जाती है तो उसका प्रवेश निरस्त हो जाएगा। इस स्थिति में उसकी फीस भी जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजी प्रोग्राम ओवरऑल मेरिट कट ऑफ
एमएससी केमिस्ट्री 32
एमएससी इनवायरनमेंटल साइंसेज 32
एमएससी बायो टेक्नोलाॅजी 30
एमएससी मैथ्स 30
एमएससी फिजिक्स 35
एमएससी जूलॉजी 71
एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड आईटी 68
एमए डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज 64
एमए कंपेरेटिव रिलीजन एंड सिविलाइजेशन 30
एमबीए 31
एमबीए मार्केटिंग मैनेजमेंट 30
एमए मास कम्युनिकेशन एंड न्यू मीडिया 35
एमए पब्लिक पॉलिसी एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन 34
एमए इंग्लिश 33
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें