फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालयों में आठ से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Sun, 31 Jan 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने जम्मू संभाग के केंद्रीय विद्यालयों में 2016-17 शिक्षा सत्र के लिए एडमिशन के लिए समय सारिणी की सूची जारी कर दी है। आठ फरवरी से पहली कक्षा से प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो रही है।
विज्ञापन


यह 31 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान सभी कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। केंद्रीय विद्यालय स्कूलों में पहली कक्षा में फार्म लेने और पंजीकरण आठ फरवरी से शुरू होगा। 10 मार्च को इसकी अंतिम तारीख है।

11वीं कक्षा को छोड़कर दूसरी कक्षा से 12वीं कक्षा तक एडमिशन के लिए पंजीकरण की शुरुआत चार अप्रैल सो होगी। इसकी अंतिम तारीख 18 अप्रैल है।

पहली कक्षा के लिए चयन की सूची और एडमिशन की प्रक्रिया 18 मार्च को शुरू की जाएगी। दूसरी से अन्य कक्षाओं की चयन की सूची 25 अप्रैल को जारी होगी और इनकी प्रवेश की प्रक्रिया 26 अप्रैल से पांच मई तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम निकलने के बाद अगले 20 दिन तक चलेगी।

प्रवेश का काम परीक्षा परिणाम निकलने के एक महीने तक चलेगा। सभी कक्षाओं के लिए एडमिशन की अंतिम तारीख 31 जुलाई निर्धारित की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें