पठानकोट से जम्मू तक तैयार किए जा रहे रेलवे के डबल ट्रैक पर बसंतर में रेलवे ने पुल का निर्माण कार्य पूरा कर दिया है, लेकिन इस पर अभी ट्रेनों की आवाजाही शुरू नहीं की गई है।
एक फरवरी को कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीआरसी) बसंतर पहुंच कर इस पुल का निरीक्षण करेंगे और उनके संतुष्ट होने के बाद ही इस पर पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने की संभावना है।
पिछले कुछ वर्षों से रेलवे की तरफ से पठानकोट से जम्मू तक रेलवे के डबल ट्रैक का काम चल रहा है। तीन पुल को छोड़ कर काम लगभग पूरा हो चुका है।
इन तीन पुलों में एक कठुआ, एक बुद्धी में और एक विजयपुर सांबा के बीच बसंतर में बनाया जाना है। बसंतर में पुल बनकर तैयार हो चुका है।
पिछले दिनों रेलवे ने तीन दिन तक इंटर लाकिंग का काम करके रेलवे स्टेशन जम्मू को डबल ट्रैक के साथ भी जोड़ दिया है। इससे संभावना जताई जा रही है कि बसंतर पुल के बनने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू की जा सकती है।
रेलवे के सूत्रों के अनुसार पूरी संभावना है कि एक फरवरी को सीआरएस बसंतर पहुंच कर तैयार किए गए पुल का निरीक्षण करेंगे अगर सीआरएस तैयार किए पुल से संतुष्ट हुए तो इस पुल पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो सकती है।
इस पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू होती है तो रेलवे को इससे काफी राहत मिलेगी और रेल यातायात और भी सुविधाजनक हो जाएगा।