रियासी। म्यूनिसिपल कमेटी अधीन आने वाले रियासी नगर में साप्ताहिक लॉकडाउन का व्यापक असर देखने को मिला। वहीं, ग्रामीण इलाकों में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे। बंद के दौरान एसीआर संजय बड़याल, तहसीलदार मुंशी राम और एसएचओ सुमित शर्मा ने बाजार का दौरा कर खुली दुकानें और रेहड़ीवालों को निर्देशों का पालन करने को कहा गया।
दूकान पर भीड़ नहीं लगाने की सलाह दी गई और बार-बार सैनिटाइजर का प्रयोग करने को कहा गया। पौनी में भी तहसीलदार लेखराज, नायब तहसीलदार कृष्ण चंद, एसएचओ राजेश गौतम और एसआई सुनील सिंह ने बाजार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अतिक्रमण करने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की और सामान को दुकान के भीतर रखने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने चेतावनी दी है कि अगर सोमवार से कोई भी दुकानदार अतिक्रमण करते हुए पाया गया तो जुुर्माना करने के साथ ही सामान जब्त किया जाएगा। प्रशासनिक टीम ने बाजार में बिना मास्क पहन कर आए हुए कुछ लोगों को जुर्माना भी किया। सभी को मास्क का उपयोग सही ढंग से करने को कहा है।