-छात्रों से बातचीत कर उन्हें पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए किया प्रोत्साहित
राजोरी। उपायुक्त अभिषेक शर्मा ने परिशा केंद्र राजोेरी का दौरा कर कामकाज की समीक्षा की। छात्रों से बातचीत कर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
उन्होंने बच्चों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया और उनके समग्र विकास के लिए सहायक वातावरण बनाने के महत्व पर जोर दिया। उपायुक्त ने बाल कल्याण समिति को संस्थान का नियमित दौरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने बच्चों के नियमित मार्गदर्शन सत्रों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों में आत्मविश्वास पैदा करने और उन्हें लक्ष्यों को प्राप्त करने के सक्षम बनाने के लिए ऐसे प्रयास जरूरी हैं। उपायुक्त ने बच्चों के साथ एक छात्र का जन्मदिन भी मनाया। श्रवण बाधित एक लड़की को पढ़ाई के लिए जिला रेडक्रॉस खाते से 10,000 रुपये की सहायता दी। इस मौके पर जिला रेडक्रॉस अधिकारी अब्दुल रहीम, सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष प्रीति, सदस्य शहजाद लोन, टीएसडब्ल्यूओ अधीक्षक परीशा नुसरत मौजूद थे।