-200 वाहन चालकों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां दीं
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। भूस्खलन से हाईवे पर घगवाल के रई के पास फंसे कश्मीर की ओर से जाने वाले वाहन चालकों के लिए जिला प्रशासन ने चिकित्सा शिविर लगाया। उपायुक्त आयुषी सूदन ने टपयाल मोड़ में लगाए शिविर का उद्घाटन किया।
शिविर में 200 से अधिक ट्रक ड्राइवरों और कंडक्टरों की जांच कर दवा दी गई। एसडीएम घगवाल केएस बाली और बीएमओ डॉ. ऋचा अरोड़ा की देखरेख में लगे कैंप में घगवाल अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरभि गुप्ता, डॉ. रोहित गुप्ता, डॉ. राजीव मेंगी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी लेख राज अत्री ने सेवाएं दी।