मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू से मुलाकात के दौरान शिक्षक फोटो एसो
जम्मू। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षणिक महासंघ (एबीआरएसएम) जिला इकाई जम्मू ने मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू के साथ बैठक की। इसमें शिक्षक समुदाय से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
एबीआरएसएम के प्रतिनिधियों ने जिले में शिक्षकों के की चिंताओं को उजागर किया। शैक्षिक पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ाने के लिए समय पर समाधान की आवश्यकता पर बल दिया। चर्चा में वार्षिक स्थानांतरण अभियान (एटीडी) की चल रही प्रक्रिया पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। सीईओ जम्मू ने प्रतिनिधिमंडल को बताया की 1,800 शिक्षकों की एक अस्थायी सूची मार्च में जारी की जानी हैं। इसके बाद अंतिम एटीडी सूची जारी की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों में पवन शर्मा जिला अध्यक्ष जम्मू, वेद प्रकाश शर्मा जिला महासचिव, राकेश शर्मा वरिष्ठ राज्य कार्यकारिणी सदस्य, नरेश मन्हास वरिष्ठ उपाध्यक्ष जम्मू, अजय कुमार शर्मा, शक्ति कुमार, कंचन शर्मा मौजूद थी।ब्यूरो