फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक और पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल संभव

Wed, 27 Jul 2016 11:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
राज्य कैबिनेट की बैठक वीरवार शाम छह बजे नागरिक सचिवालय में होगी। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रशासनिक तथा पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर फेरबदल होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही कश्मीर हिंसा तथा सरकार की ओर से उठाए गए कदमों पर विचार हो सकता है। ज्ञात हो कि कश्मीर हिंसा के बाद महबूबा ने राज्य कैबिनेट की पिछले दिनों आपात बैठक बुलाकर हालात पर चर्चा की थी। 

सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट की बैठक में पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में व्यापक फेरबदल होगा। कश्मीर हिंसा की गाज कई अधिकारियों पर गिर सकती है। अब तक अनंतनाग के एसपी तथा दक्षिणी कश्मीर के डीआईजी का तबादला किया गया है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही कई पदों का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे लोगों के स्थान पर नए अधिकारियों की नियुक्ति हो सकती है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बनाए जाने के बाद से नवीन चौधरी के पास वित्त विभाग का भी दायित्व है। चौधरी के स्थान पर नए अधिकारी की तलाश पिछले काफी दिनों से की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें