विजयपुर। कस्बे में कुछ दुकानदारों ने अवैध रूप से पक्के निर्माण कर रखे हैं, जिस कारण लोगों को आने जाने में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में सोमवार को कुछ दुकानदार का शिष्टमंडल एसडीएम विनय कुमार से मिला।
इस दौरान एसडीएम को अवगत कराया कि बाजार में और मंदिर वाली गली में दुकानदार ने बाहर समान लगा देते हैं। कुछ दुकानदारों ने पक्के थड़े तक बना लिए हैं। हालांकि कई बार नगर पालिका के ईओ और अध्यक्ष से भी मिल चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद भी इन दुकानदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिस कारण उन्होंने तंग होकर एसडीएम से मुलाकात की। बताया कि अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए। क्योंकि अतिक्रमण से हर वर्ग परेशान है। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पुलिस टीम ओर नगर पालिका के अधिकारियों को साथ अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। संवाद