फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में फंसे माहौर के लोग रवाना, पुंछवासी सुंदरबनी से लौटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। लॉकडाउन में रियासी के पौनी में फंसे माहौर और पुंछ लोगों को स्वास्थ्य जांच के बाद बुधवार को रवाना किया गया। मगर पुंछ के लोगों को सुंदरबनी से पहले रोक कर दस्तावेज में कुछ खामियां होने पर लौटा दिया गया, जबकि माहौर के लोगों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

पौनी से पूंछ के लिये भेजे गए लोगो को जिला राजौरी के सुंदरबनी के पीछे ही रोक कर उन्हें वापिस पौनी के लिये भेज दिया गया हालांकि पौनी से माहौर के लिए लोग चले गए। बताया जाता है कि पौनी व आसपास के इलाकों में रहने वाले अलग अलग जिला व स्थानों के लोगो की सूची को राजस्व विभाग की तरफ से तैयार किया गया था यह लोग इलाका में स्थित मस्जिद मदरसा में रह रहे थे वही कुछ काम करते थे बुधवार को दो यात्री बसों के जरिये कुल 31 लोगों को रवाना किया था। इनमें 15 पूंछ व 16 लोग माहौर के लिए भेजे जाने थे।
जानकारी के अनुसार इन लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई थी। तहसीलदार पौनी लेखराज की देखरेख में बसों को सेनिटाइजर किया गया और बाद में रवाना किया गया। माहौर जाने वाली बस वाया रियासी से हो कर निकली वहीं पूंछ जाने वाली बस को सुंदरबनी के पीछे ही रोक दिया गया। इस दौरान बस को आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। बाद में उपायुक्त इंदू कंवल चिब ने फोन पर डीसी राजौरी से बात की। तहसीलदार लेखराज ने बताया कि लोगों को भेजे जाने वाली अनुमति में कुछ औपचारिकताएं कम थीं, जिसे पूरा किया जाएगा। इसके बाद उन्हें वीरवार को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें