फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: युवा वोटरों को जागरूक करने के लिए होंगे कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
- सांबा में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों के लिए डीसी ने की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला मुख्यालय में डीसी आयुषी सूदन ने बुधवार को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक की। जिले के युवा वोटरों को जागरूक करने के लिए आउटरीच कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि मतदान केंद्रों पर कार्यक्रम करवाए जाएंगे। इनमें नए पंजीकृत मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र और बैज प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। सभी स्तरों पर मतदाता शपथ दिलाई जाएगी। उपमंडल स्तर पर जागरूकता शिविर होंगे। युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए एनसीसी कैडेट कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 की थीम माई इंडिया, माई वोट को विभिन्न जागरूकता पहलों से उजागर किया जाएगा। जिला, ब्लॉक, उपमंडल और पंचायत स्तर के सभी अधिकारी मतदाता शपथ में भाग लेंगे। जागरूकता बढ़ाने के लिए जिला लोक प्रतीकों को भी जोड़ा जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय में होगा। अधिकारियों को विशेष रूप से पात्र युवाओं के बीच अधिकतम मतदाता पंजीकरण और भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एडीसी जगदीश सिंह, एएसपी गारू राम तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बता दें कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर वर्ष 25 जनवरी को चुनाव आयोग के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य नागरिकों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें