फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट तैयार करने का काम किया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। वित्त विभाग ने सभी प्रशासनिक विभागों व अफसरों को 2026-27 के बजट के लिए तैयारियां शुरू करने का आदेश दिया है। विभागों को 30 अक्तूबर तक अपने बजट प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजने होंगे।
विज्ञापन

लक्ष्य पूरा करने के लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां 20 अक्टूबर तक और मुख्य अधिकारियों के स्तर पर 25 अक्टूबर तक पूरी की जानी चाहिए। बजट के सभी फॉर्म अब केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा किए जाएंगे। वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि हार्ड कॉपी, केवल कुछ विशेष फॉर्म को छोड़कर, स्वीकार नहीं की जाएगी। विभागों को सही ढंग से बजट तैयार करने के लिए निर्देश व चेकलिस्ट भी प्रदान की गई हैं। विभागीय सचिवों से कहा गया है कि हर विभाग के बजट प्रस्ताव समय पर भेजे जाएं, ताकि बजट की समीक्षा और अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में देरी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें