फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-जालंधर के बीच तीसरा ट्रैक बिछाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में रेल ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। रेलवे ने जम्मू से जालंधर तक तीसरी रेल लाइन बिछाने का फैसला लिया है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद जम्मू से जालंधर रेल सेक्शन तीन ट्रैक वाला सेक्शन होगा। वर्तमान में जम्मू से जालंधर रेल मार्ग डबल ट्रैक का है। जम्मू रेल मंडल बनने के बाद इस सेक्शन पर ट्रेनों की आवाजाही बढ़ी है। जम्मू रेल डिवीजन के अधिकारी ने जानकारी दी कि इस परियोजना में डीपीआर अंतिम चरण में है। डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद परियोजना को रेलवे बोर्ड को अंतिम स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। भूमि अधिग्रहण का काम किया जाएगा। इसकी परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 5600 करोड़ रुपये होगी और यह परियोजना जम्मू से जालंधर के बीच करीब 240 किलोमीटर क्षेत्र को कवर करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें