फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राशनकार्ड धारक 31 अगस्त तक एक साथ ले सकेंगे तीन माह का राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू संभाग में राशनकार्ड धारकों को तीन माह का एडवांस राशन मिलेगा। सभी लाभार्थी 31 अगस्त तक अगस्त, सितंबर और अक्तूबर का राशन एक साथ ले सकते हैं।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने राशन वितरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह सुविधा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, गैर-प्राथमिक परिवार व प्रधानमंत्री फूड सप्लीमेंटेशन स्कीम के तहत दी जा रही है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू संभाग की सभी उचित मूल्य की दुकानों (फेयर प्राइस शॉप) और सरकारी बिक्री केंद्रों के माध्यम से राशन का वितरण किया जा रहा है। लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे 31 अगस्त तक अपने संबंधित डिपो से ई-पीओएस मशीन पर प्रमाणीकरण कराने के बाद निर्धारित पात्रता के अनुसार राशन प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने लाभार्थियों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि उन्हें निर्धारित मात्रा में पूरा खाद्यान्न मिले और राशन लेने के बाद डीलर से लेनदेन की रसीद अवश्य प्राप्त करें। यदि कहीं राशन कम दिया जाता है। अधिक कीमत वसूली जाती है। राशन देने से इनकार किया जाता है या रसीद नहीं दी जाती है तो इसकी शिकायत विभाग के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-7106, 0191-2458455, व्हाट्सएप शिकायत नंबर 9419276384 और 9906197359 या संबंधित सहायक निदेशक एवं तहसील आपूर्ति अधिकारी से की जा सकती है। विभाग ने विशेष वितरण अभियान को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए सभी लाभार्थियों से सहयोग करने और निर्धारित अवधि के भीतर अपना राशन अवश्य प्राप्त करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें