फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुबह शहर भ्रमण पर निकले सीएस, जानी विकास कार्यों की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
पदभार संभालने के अगले ही दिन दौरे पर निकले डॉ. सज्जन, भविष्य की योजनाएं भी परखीं
विज्ञापन

रघुनाथ बाजार, बाहू प्लाजा और अप्सरा रोड सहित तवी रिवर फ्रंट की प्रगति जांची
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव (सीएस) का कार्यभार संभालने के अगले ही दिन डॉ. सज्जन सिंह यादव ने वीरवार सुबह शहर का दौरा कर विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने जम्मू स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रहे सुंदरीकरण कार्यों की प्रगति जांचने के साथ भविष्य ककी योजनाओं की भी जानकारी ली।
मुख्य सचिव ने दौरे की शुरुआत रघुनाथ बाजार से की। उन्होंने स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के कराए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। बाहू प्लाजा और आसपास के क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं तथा प्रस्तावित विकास परियोजनाओं की जानकारी ली। अप्सरा रोड हाई स्ट्रीट का भी दौरा किया और विकसित सुविधाओं तथा आगे सुधार की संभावनाओं का जायजा लिया। इसके बाद मुख्य सचिव तवी रिवर फ्रंट पर पहुंचे। अधिकारियों ने उन्हें परियोजना की प्रगति, प्रस्तावित विस्तार और आगामी चरणों में विकसित की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
57 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी और कचरा प्रबंधन की जानकारी ली
मुख्य सचिव को नगर निगम की ओर से संचालित स्वच्छता और ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था की जानकारी दी गई। नगर आयुक्त आयुषी सूदन ने बताया कि निगम के पास 57 एमएलडी क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, कोट भलवाल में मैटेरियल रिकवरी सुविधा और पुराने कचरे के बायोमाइनिंग की व्यवस्था है। उन्हें घर-घर कचरा उठाने, परिवहन, सफाई कर्मचारियों और मशीनरी की उपलब्धता के बारे में भी अवगत कराया गया। दौरे के दौरान मंडलायुक्त विकास कुंडल, डीसी मिंगा शेरपा, एसएसपी जोगिंदर सिंह व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें