फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आईडी बनाने का काम तेज करें अधिकारी : कुंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: सचित्र, जेएमयू रिपोर्टर में फोटो है।
विज्ञापन


- मंडलायुक्त ने एग्रीस्टैक की प्रगति की समीक्षा की
- वेरिफिकेशन को पूरा करने के लिए तय समय-सीमा का करें पालन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मंडलायुक्त विकास कुंडल ने मंगलवार को रेल हेड कॉम्प्लेक्स में वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता की। इसमें एग्रीस्टैक पहल के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को किसान आईडी बनाने का काम तेज करने के निर्देश दिए।
खसरा डेटा एंट्री, वेरिफिकेशन और मंजूरी और डिजिटल फसल सर्वेक्षण पर भी चर्चा की गई। बैठक में जम्मू संभाग के डिप्टी कमिश्नर, स्टेट इंफॉर्मेटिक्स ऑफिसर (एनआईसी-जेके), असिस्टेंट कमिश्नर रेवेन्यू (एसीआर) और अन्य संबंधित अधिकारी फिजिकल और वर्चुअल दोनों तरीकों से शामिल हुए। मंडलायुक्त ने जिलेवार प्रगति की समीक्षा की और पेंडिंग एंट्री, वेरिफिकेशन, मंजूरी और किसान आईडी बनाने की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि कई जिलों ने एग्रीस्टैक डेटा एंट्री में काफी प्रगति की है। मंडलायुक्त ने पंजीकरण की गति बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। खासकर उन जिलों में जहां अभी भी काफी काम पेंडिंग है। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जमीनी स्तर पर प्रयास तेज करें।
विज्ञापन

किसानों के निवास स्थानों पर पंजीकरण कैंप आयोजित करें और किसान आईडी बनाने का काम तेज करने के लिए रेवेन्यू, एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर और अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारियों को जुटाएं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे एग्रीस्टैक की पेंडिंग एंट्री, वेरिफिकेशन और मंजूरी को पूरा करने के लिए तय समय-सीमा का पालन करें। जवाबदेही और कड़ी निगरानी पर जोर देते हुए मंडलायुक्त ने डिप्टी कमिश्नर और असिस्टेंट कमिश्नर रेवेन्यू को निर्देश दिया कि वे पेंडिंग मामलों का गांव-वार विस्तृत विश्लेषण करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें