फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नए पेंशन पोर्टल पर तकनीकी दिक्कत दूर करने की कवायद

विज्ञापन
पेंशन पोर्टल को लेकर आयोजित दो दिवसीय प्र​शिक्षण कार्यक्रम में मौजूद अ​धिकारी। स्रोत : सूचना वि
विज्ञापन
- पुराने पोर्टल से नए सिस्टम में लाभार्थियों का डाटा माइग्रेशन, दस जिलों के अधिकारियों ने बताईं दिक्कतें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। समाज कल्याण निदेशालय जम्मू ने नए पेंशन पोर्टल को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाया। इसका उद्देश्य पुराने पोर्टल से नए सिस्टम में लाभार्थियों के डाटा माइग्रेशन के दौरान सामने आ रही तकनीकी और संचालन संबंधी समस्याओं का समाधान करना रहा। अध्यक्षता समाज कल्याण विभाग के निदेशक रंजीत सिंह ने की।

प्रशिक्षण में जम्मू संभाग के सभी 10 जिलों के अधिकारियों ने पोर्टल के इस्तेमाल के दौरान आ रही तकनीकी दिक्कतों और संचालन संबंधी समस्याओं पर चर्चा की। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के प्रतिनिधि ने अधिकारियों को तकनीकी मार्गदर्शन देते हुए समस्याओं के समाधान में सहायता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक रंजीत सिंह ने डाटा माइग्रेशन में सटीकता, लाभार्थियों के डाटा की प्रभावी जांच और तकनीकी समस्याओं के समयबद्ध समाधान को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुराने पोर्टल से नए सिस्टम में बदलाव की प्रक्रिया सुचारु बनाने के लिए निदेशालय, जिला अधिकारियों और एनआईसी के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है, ताकि लाभार्थियों को कम से कम परेशानी हो। कार्यक्रम में उपनिदेशक प्रशासन रमन जोशी, वित्तीय सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी रीना वर्मा, उपनिदेशक योजना महक गुप्ता, सहायक निदेशक योजनाएं सिद्धार्थ दुबे समेत सभी दस जिलों के टीएसडब्ल्यूओ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें