फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू की शहरी समस्याओं के समाधान खोजेगा स्मार्ट सिटी हैकाथॉन

विज्ञापन
विज्ञापन
- 25 तक पंजीकरण, अर्बन प्लानिंग से लेकर कचरा और आपदा प्रबंधन पर होंगे समाधान तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने एलजेके इकोनॉमिक ग्रोथ एंड डेवलपमेंट डायलॉग के सहयोग से वीरवार को जम्मू स्मार्ट सिटी हैकाथॉन शुरू किया। दोनों के बीच एमओयू हुआ। इसका उद्देश्य शहर की विभिन्न शहरी चुनौतियों के व्यावहारिक और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप समाधान तैयार करना है। हैकाथॉन में इनोवेटर, स्टार्टअप, उद्यमी, शोधकर्ता और सामुदायिक संगठन भाग ले सकेंगे।
हैकाथॉन के लिए छह प्रमुख विषय तय किए गए हैं। इनमें शहरी नियोजन एवं हरित क्षेत्र, स्वच्छता-कचरा प्रबंधन एवं स्थिरता, डिजिटल गवर्नेंस-मोबिलिटी एवं स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन-धरोहर एवं संस्कृति, समावेशी समुदाय एवं पशु कल्याण तथा शहरी लचीलापन एवं आपदा प्रबंधन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेएससीएल के सीईओ डॉ. देवांश यादव ने कहा कि पहल से नए विचारों को शहर की विकास जरूरतों से जोड़कर ऐसे समाधान विकसित करने पर जोर रहेगा। पंजीकरण 25 सितंबर तक होगा। प्रतिभागियों के विचारों को मेंटरशिप, प्रोटोटाइप और मूल्यांकन की प्रक्रिया से गुजारा जाएगा। जेएससीएल और एलईएडी ने विभिन्न विकास पहलों में सहयोग के लिए एमओयू भी किया। इसमें सांस्कृतिक गतिविधियों, स्टार्टअप व उद्यमिता, नवाचार तथा शहरी एवं आर्थिक विकास के क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें