जम्मू। कोट भलवाल में निर्माणाधीन ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (आईडीटीआर) का लंबित कार्य अगले 15 दिनों के भीतर पूरा किया जाएगा। परिवहन विभाग की सचिव अवनी लवासा ने सोमवार को निरीक्षण के दौरान समयसीमा तय करते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है।
सचिव ने प्रशासनिक भवन, छात्रावास भवन, विभिन्न ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक और अन्य बुनियादी ढांचे की प्रगति की समीक्षा की। कार्यों में लगातार हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग, यांत्रिक और विद्युत विभाग के अधिकारियों को सभी शेष कार्य बिना किसी और देरी के पूरे करने को कहा। ब्यूरो