- मुख्य सचिव ने श्रम एवं रोजगार विभाग के मिशन शक्ति के कार्यों की समीक्षा की
विज्ञापन
जम्मू। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने सोमवार को मिशन युवा की शीर्ष समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख स्वरोजगार पहल के जिलावार और पंचायत स्तरीय प्रदर्शन की समीक्षा की। श्रम एवं रोजगार विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विश्लेषण में पहचाने गए सबसे कमजोर प्रदर्शन वाले ब्लॉकों पर विशेष ध्यान दें। प्राथमिकता के आधार पर सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित करें।
प्रत्येक जिले में एकल व्यापार विकास इकाइयां (एसबीडीयू) और ब्लॉक सहायता डेस्क (बीएचडी) महीने के अंत तक पर्याप्त बुनियादी ढांचे, मानव संसाधन और प्रेरकों के पैनल में शामिल होने के साथ कार्यरत करें।