फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 347 खेल परियोजनाओं का काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेश में 1080 खेल प्रोजेक्ट पर काम चल रहा था, जिसमें से 2020-21 तक 347 प्रोजेक्ट पर काम पूरा हो गया है। 2020-21 में खेल ढांचे के निर्माण के साथ खेलों प्रतियोगिताओं में 72 स्वर्ण, 90 रजत और 145 कांस्य पदक भी जीते हैं। परियोजनाएं के पूरा होने और शानदार प्रदर्शन युवाओं के बीच खेल भागीदारी को प्रोत्साहित करेगा।
विज्ञापन

खेल विभाग के प्रवक्ता ने प्रदेश में अन्य राज्यों की तरह सभी आवश्यक खेल संरचना और नवीनतम तकनीकी का उपयोग किया जा रहा है। हाल ही में प्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत प्रदेश को खेल ढांचे के लिए दो सौ करोड़ रुपये मिले हैं। इससे खेल ढांचे के विकास के साथ प्रशिक्षण और पेशेवर कोच उपलब्ध कराने से जम्मू-कश्मीर के खेल क्षेत्र में क्रांति आई है। हर जिले में इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाए जा रहे। 3525 पंचायत में खेल मैदानों को चिह्नित किया है। सरकार ने जम्मू और श्रीनगर शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं को तैयार किया है।
ग्रामीण स्तर से खेलों को बढ़ावा देेने के लिए सभी पंचायतों को खेल समग्री उपलब्ध करवाई है। खेल विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि 17 लाख युवाओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया हैं, जबकि 126 को प्रशिक्षण मिला है।उप-राज्यपाल ने 300 खेल प्रोजेक्ट को समय रहते पूरा करने को कहा है। इस वर्ष सरकार सभी 20 जिलों में 221 स्टेट आफ द आर्ट मैदान बनाएगी और साथ ही 157 खेल मैदान का उन्नाय करेगी। खेल नीति भी युवाओं की उम्मीद को पंख देगी। युवाओं को बेहतर सुविधाओं के साथ रोजगार भी मिलेगी, जिससे प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें