फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ का खतरा बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू होते ही दरिया और दरियाई नालों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


यही कारण है कि पिछले दिनों एनएचपीसी सेवा दो परियोजना प्रबंधन ने इस संबंध में चेतावनी जारी की थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते अब जिला प्रशासन ने भी दरिया से सटे क्षेत्रों के निवासियों और खानाबदोश समुदाय के लोगों को इससे दूर रहने की चेतावनी जारी कर दी है।
Trending Videos

कठुआ में हर साल बनते हैं बाढ़ के हालात

जिला उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कठुआ जिले में हर साल बाढ़ की चुनौती खड़ी होती है। खासकर बरसात के मौसम में उज्ज दरिया और कुछ अन्य दरियाई नालों में पानी की लहरें उफान पर रहती हैं।

ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए लोगों को बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में जाने से परहेज करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान बाढ़ से पूर्व प्रशासन द्वारा चेतावनी जारी की जाती है लेकिन चूंकि यह चेतावनी सभी इलाकों तक समय रहते नहीं पहुंचती।
विज्ञापन

बाढ़ के चलते जा चुकी हैं कई जानें

ऐसे में लोग यदि अपने स्तर पर ही एहतियात बरतें तो बरसात में बाढ़ की चुनौती से निपटा जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि कठुआ जिले में उज्ज, नाज, भीनी, रावी आदि दरिया के अलावा 230 दरियाई नाले मौजूद हैं।

पर्वतीय इलाकों में जोरदार बारिश के बाद अचानक इन दरिया और नालों में बाढ़ के दृश्य उभर आते हैं। कई दफा तो लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें