फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा पर सक्रिय हुआ प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस ने लगाए गाड़ियों पर स्टीकर

Sat, 09 Jul 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
यात्रा के ल‌िए रवाना होते श्रद्धालु - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और श्रद्धालुओं पर विशेष नजर रखने के लिए पुलिस और ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। पुलिस ने फ्लाइंग स्क्वायड की गाड़ियों को जांचा और अधिकारियों को मुस्तैद रहने के आदेश दिए। 
विज्ञापन

 
ट्रैफिक पुलिस ने लखनपुर से जम्मू तक तीन कंट्रोल रूम स्थापित किए। प्राइवेट गाड़ियों में आने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ियों पर पूरी जांच के बाद विशेष स्टीकर लगाए जा रहे हैं, जबकि उनके दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। टूर एंड ट्रेवल द्वारा अमरनाथ यात्रियों को लाने वाली गाड़ियों के खिलाफ स्थानीय टैक्सी आपरेटरों की शिकायत पर ट्रांसपोर्ट विभाग ने गाड़ियों की जांच की। इन गाड़ियों के चालान भी काटे गए। 

ट्रैफिक पुलिस ने श्री अमरनाथ यात्रियों की सुविधा के लिए लखनपुर मेें स्वागत केंद्र और कंट्रोल रूम की स्थापना की है। गाड़ियों की पूरी जांच के बाद उन्हें स्पेशल स्टीकर दिए जा रहे हैं, ताकि रास्ते में उन्हें अन्य कोई भी नाका रोके नहीं और गाड़ियां सुुचारु रूप से चलें।
विज्ञापन


जिन गाड़ियों के पूरे दस्तावेज नहीं थे, उन गाड़ियों के चालान किए गए और यात्रा के लिए रवाना कर दिया। उनकी यात्रा नहीं रुके, इसके लिए केवल कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गई। इसके अलावा दयालाचक्क, कठुआ, मानसर मोड़ सांबा में भी श्रद्धालुओं को रूट की सूचना देने के लिए ट्रैफिक कर्मियों को तैनात किया गया है। डीएसपी ट्रैफिक रूरल दुष्यंत शर्मा इन पूरे नाकों की जांच करेंगे। 

एसएसपी जम्मू ने भी क्राइम व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सभी एसएचओ, एसडीपीओ और इंचार्ज चौकी प्रभारी को आदेश दिया कि वह श्री अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हों। हर समय सतर्क रहना होगा और उनके रूट पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जाने चाहिएं। एसएसपी सुनील गुप्ता ने नगर की सभी फ्लाइंग स्क्वायड की जिप्सी की भी जांच की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें