फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी-फड़ी के कारोबारियों को आर्थिक मदद देने की पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने जिले की चारों नगर पालिका समितियों के पार्षदों के साथ बैठक कर संकल्प से सिद्धि योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि संकल्प से सीधी योजना के तहत रेहड़ी-फड़ी वालों और कम समय के कारोबारियों को आर्थिक मदद देने के लिए पहल की जा रही हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने योजना के कार्यान्वयन की समीक्षा करते हुए, रेहड़ी-फडी वालों को कोविड प्रतिबंधों से प्रभावित अपने व्यवसाय को स्थापित करने में सक्षम बनाने के लिए बैंक ऋण प्रदान करने के लिए कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पात्र मामलों पर तुरंत कार्रवाई करने और उन्हें स्वीकृति के लिए प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नगर निकायों के पार्षदों की सक्रिय भागीदारी से रेहड़ी-पटरी वालों, फेरीवालों आदि के उत्थान के लिए समग्र विकास योजना तैयार की जाएगी। उपायुक्त ने योजनांतर्गत आवेदकों को वित्तीय सहायता के संवितरण हेतु ऋणदात्री संस्थाओं (बैंकों) की भागीदारी से शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। कहा कि रेहड़ी फड़ी को ऋण लेने के लिए प्रोत्साहित करेंगे, स्वनिधि-से-समृद्धि के तहत सामाजिक-आर्थिक-प्रोफाइलिंग करेंगे, और डिजिटल लेनदेन का प्रशिक्षण देंगे। बाद में उपायुक्त ने आवास और शहरी विकास विभाग द्वारा पीएमएवाई-एचएफए (यू) योजना के कार्यान्वयन की भी समीक्षा की। उपायुक्त ने अपने कार्यालय को नियमित फीडबैक देने के अलावा प्रत्येक वार्ड के लिए एक स्वच्छता योजना तैयार करने पर जोर दिया।
बैठक में मुख्य योजना अधिकारी सुखलीन कौर, कार्यपालक अभियंता पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति, सीईओ नगर पालिका सांबा, रामगढ़, विजयपुर, बाड़ी ब्राह्मण के अलावा सीएलटीसी विशेषज्ञों के प्रतिनिधि और सभी नगर परिषद, समितियों के पार्षद भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें