सांबा। जिले के बीरपुर निवासी मूर्तिकार रवींद्र जमवाल को पद्मश्री अवार्ड देने की मांग मुखर होने लगी है। स्थानीय लोगों ने केंद्र सरकार से मांग उठाई है कि सांबा जिले के मशहूर मूर्तिकार जिन्होंने लिम्का बुक रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। देश विदेश में उनके द्वारा बनाई गई मूर्तियां अपना लोहा मनवा रही हैं। सामाजिक कार्यकर्ता गंभीर सिंह, अभिनाश सिंह, जोगिंद्र सिंह आदि ने बताया कि रवींद्र जमवाल मशहूर मूर्तिकार हैं। उन्होंने सांबा जिला का नाम रोशन किया है। रवींद्र जमवाल ने देश के अलावा विदेशों में भी अपनी कलाकारी को दर्शाया है। इसलिए वह केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि रवींद्र जमवाल को पद्मश्री अवार्ड देकर सांबा के लोगों का मान बढाएं।