फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्वे में ट्रेजरी कार्यालय में पांच दिवसीया मेला लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आएस पुरा। सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त पेंशन धारकों की समस्याओं के समाधान के मकसद से राजस्व कांप्लेक्स में पांच दिवसीय पेंशन मेले का उद्घाटन पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल व एसडीएम रामलाल शर्मा ने किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि विभाग का बेहतर प्रयास है जिससे पेंशन धारकों को काफी लाभ मिलेगा। कुछ ऐसे लोग हैं जिनकी पेंशन बंद हो गई है उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि वह पेंशन कैसे शुरू कराएं। ऐसे में लोग इस मेले का लाभ उठा सकते हैं। डीडीसी सदस्य प्रो गारू राम भगत ने कहा कि इस तरह के मेले से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा और लोग अपनी समस्या का समाधान कर सकेंगे। ट्रेजरी अधिकारी अशोक कुमार थापा ने कहा कि पांच दिन चलने वाले इस मेले के दौरान पेंशन भोगियों की दिक्कतों का समाधान किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह इस मेले में आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें