फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन की टीम ने शहर का दौरा कर अतिक्रमण नहीं करने की दी हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। त्योहारी सीजन के बीच बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए स्थानीय प्रशासन की टीम ने दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने जहां दुकानदारों को सामान को दुकानाें के अंदर रखने की हिदायत दी वहीं, निर्देशों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। उधर, दौरे के दौरान टीम को दुकानदारों के गुस्से का भी सामना करना पड़ा है। दुकानदारों ने रोष जताते हुए छोटे दुकानदारों को परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर फारूक अहमद के नेतृत्व में टीम ने बाजार का दौरा कर सड़कों से अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी। कार्रवाई से भड़के दुकानदारों ने कहा कि बस अड्डे के आसपास अतिक्रमण का बोलबाला है। अवैध तरीके से हर दिन रेहड़ी-फड़ियां लगाई जा रही हैं। शापिंग कामपलेक्स में रसूखदार दुुकानदारसों पर प्रशासन कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। त्योहारी सीजन जारी है। कमेटी को इसी समय अतिक्रमण दिखाई दे रहा है। कार्रवाई के दौरान एक दुकानदार म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन सुदेश कुमार पुरी की दुकान तक पहुंच गया और सब से पहले वहां का अतिक्रमण हटाने को कहा। टीने ने कहा कि जल्द फिर अभियान चलाया जाएगा। जो निर्देशों का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें