बाड़ी ब्राह्मणा। म्यूनिसिपल कमेटी की ओर से बाड़ी ब्राह्मणा कस्बे में पॉलीथिन और प्लास्टिक के खिलाफ एक अभियान चलाया गया। इस दौरान पांच किलो प्लास्टिक के बैग जब्त कर दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों से 1250 रुपये जुर्माना वूसला। वहीं, दुकानदारों और राहगीरों को जूट के थैले भी वितरित किए गए।
जानकारी के अनुसार म्यूनिसिपल कमेटी बाड़ी ब्राह्मणा के ईओ रवि कुमार, असिस्टेंट सैनिटेशन अफसर रविंद्र गुप्ता, खिलाफ वर्जी इंस्पेक्टर संजय शर्मा, रिजवान शाहीन, टैक्स इंस्पेक्टर रविंद्र शर्मा और सेनेटरी इंस्पेक्टर राकेश नागयाल सहित अन्य सदस्यों की ओर से अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य बाजार और कस्बे में पांच किलो प्लास्टिक के बैग जब्त कर 1250 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं, कमेटी सदस्यों ने दुकानदारों को पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की सख्त हिदायत दी है। वहीं, जूट के थैले वितरित किए गए। इसके अलावा उन्होंने लोगों और दुकानदारों को पॉलीथिन के दुष्प्रभाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।