फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू जाने के लिए घर से निकला आदिल बन गया आतंकी, पिता बोले- सुसाइड मिशन की नहीं थी जानकारी

Sat, 16 Feb 2019 03:03 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आत्मघाती हमलावर आदिल और उसके पिता गुलाम डार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पुलवामा में सीआरपीएफ  जवानों के काफि ले पर हमला करने वाले फि दायीन हमलावर आदिल के पिता गुलाम डार ने बेटे के आतंकी गतिविधियों के बारे में जानकारी होने से इंकार किया है। उनका कहना है कि बेटे के आतंकी बनने और उसके सुसाइड मिशन के बारे में उन्हें हमले के बाद पुलिस से जानकारी मिली।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर उसके पिता का वीडियो वायरल हुआ है। गुलाम के अनुसार उसका बेटा आदिल 12वीं की परीक्षा देने वाला था। वह घर से जम्मू जाने को कह कर निकला और कभी वापस नहीं लौटा।

उन्हें अंदेशा तक नहीं था कि उनका बेटा इस तरह की आतंकी गतिविधि में शामिल होगा। आदिल पुलवामा के गुंडीबाग से गायब हो गया था। उसके दो दोस्त तौसीफ  और वसीम भी गायब हो गए थे। तौसीफ  का बड़ा भाई मंजूर अहमद डार भी आतंकी था जो 2016 में मारा गया था। आदिल एक स्थानीय मस्जिद में अजान दिया करता था। 

घाटी में कड़ी सुरक्षा

श्रीनगर। पुलवामा हमले के बाद श्रीनगर तथा घाटी के अन्य इलाके में हाई अलर्ट है। पूरी घाटी में सुरक्षा प्रतिष्ठानों, पुलिस थानों तथा बंकरों के बाहर किसी भी वाहन को खड़ा होने की अनुमति नहीं दी जा रही है। जगह-जगह नाके लगाकर चेकिंग की जा रही है। सभी आने जाने वालों की तलाशी ली जा रही है। यहां तक कि कैंपस में रहने वालों को भी तलाशी के बाद ही छोड़ा जा रहा है।

महबूबा ने भाजपा अध्यक्ष पर कसा तंज

श्रीनगर। पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भाजपा अध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा है कि हमले के बाद भी वह राममंदिर बनाने की बात करते हैं। एक मंत्री विमान से राजनीतिक गठजोड़ के लिए चेन्नई गए। संवेदनहीनता की इंतहा। उरी फिल्म के डायलाग बोलने का कोई मायने नहीं है। इन परिवारों के प्रति संवेदना जताने के बजाय वे प्रचार में व्यस्त है। दोहरा मापदंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें