जम्मू। एडीजीपी आनंद जैन ने बुधवार को सशस्त्र पुलिस परिसर, छन्नी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 14वीं बटालियन द्वारा आयोजित सफाई अभियान में भाग लेकर श्रमदान भी किया। इस दौरान पुलिस और सेना के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
एडीजी के आगमन पर आईआरपी-14वीं बटालियन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। निरीक्षण के दौरान एडीजीपी ने संबंधित कमांडेंट को कर्मियों की रहने की स्थिति का ध्यान रखने और परिसर के आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया। इस दौरान 14वीं बटालियन के कमांडेंट अबरार चौधरी ने एडीजीपी को परिसर की अन्य बुनियादी आवश्यकताओं और समस्याओं के बारे में जानकारी दी।