जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी से एडीजीपी, (उच्च प्रशासनिक ग्रेड) बने मुनीर खान को उनके बेटे ने एक प्यारा केक बना कर उन्हें अलग अंदाज में बधाई दी है। बता दें कि एडीजीपी मुनीर खान के बेटे ने एक बेहद खूबसूरत सा केक बना कर अपने पिता को पदोन्नति की बधाई दी और उसी केक की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
गौरतलब है कि महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने राज्य के छः पुलिस महानिरीक्षकों (आईजी) की पदोन्नति कर उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) बनाने की मंजूरी दे दी है।
जिसमें मुनीर खान समेत दीपक कुमार, एस जे एम गिलानी, अब्दुल गनी मीर, मोहम्मद सुलेमान सलारिया,आलोक पुरी शामिल हैं। मुनीर खान को ट्विटर पुर भी बधाई देने वालों का सिलसिला जारी था लोगों ने बड़ी संख्या में उन्हें फोन के साथ सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी।