फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suchetgarh: 25 शहर, 32 दिन, 2112 KM का सफर.... सीमा से गुजरात के लिए निकली BSF की साइकिल रैली

Thu, 13 Oct 2022 03:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आरएस पुरा/ जम्मू

सार

अंतरराष्ट्रीय सीमा से गुजरात के लिए  बीएसएफ की साइकिल रैली रवाना हुई है। रैली 25 शहरों से होते हुए लगातार 32 दिनों के बाद गुजरात में पहुंचेगी और लगभग 2,112 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
विज्ञापन
Jammu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के सुचेतगढ़ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बनी ऑक्ट्रॉय पोस्ट से गुजरात के भुज के लिए गुरुवार को बीएसएफ की साइकिल रैली रवाना हुई। रैली को जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजीपी मुकेश सिंह और सीमा सुरक्षा बल के आईजी दिनेश कुमार ने हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर सीमा सुरक्षा बल की तरफ से राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और भाईचारे का संदेश फैलाने के मकसद से निकाली जा रही है।

विज्ञापन


इस मौके पर आईजी दिनेश कुमार ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल की तरफ से निकाली जा रही साइकिल रैली 25 शहरों से होते हुए लगातार 32 दिनों के बाद गुजरात में पहुंचेगी और लगभग 2,112 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इससे पहले कलाकारों द्वारा कई रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

विज्ञापन

Jammu - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा कि पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए आए दिन नए-नए हथकंडे अपनाता है लेकिन सीमा सुरक्षा बल हमेशा इन नापाक इरादों को नाकाम बनाने में विफल कर रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल देश की रक्षा में अपनी अहम भूमिका निभा रहा रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल के आई जी दिनेश कुमार ने भी कहा कि सीमा सुरक्षा बल हमेशा ही सीमा पर दुश्मनों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए सतर्क है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें