फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए मिलकर करने होंगे उपाय: एडीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक कर स्वतंत्रता दिवस समारोह पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने कहा कि आतंकी गतिविधियों को रोकना एक चुनौती है, जिससे निपटने के लिए मिलकर उपाय करने होंगे। सभी एजेंसियों को ऐसे प्रयासों के खतरे को कम करने के लिए योगदान देना होगा। खासकर ड्रोन से निपटने, सीमा पर घुसपैठ रोकना, सैन्य और सुरक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को मजबूत करने की जरूरत है। यह आह्वान एडीजीपी जम्मू ने बुधवार को स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ मंथन करते हुए किया। साथ ही उन्होंने बीएसएफ, सीआरपीएफ और अन्य खुफिया एजेंसियों के बीच समन्वय बनाने पर जोर दिया गया। खुफिया जानकारी को तत्काल एक दूसरे से सांझा करने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि राजोरी, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलाें में विशेष रूप से आक्रामक रवैया अपनाना होगा। संवेदनशील स्थानों और अंतर जिला सीमाओं पर संयुक्त नाके लगाने पर जोर दिया। कहा कि स्वतंत्रा दिवस के साथ इस समय अमरनाथ यात्रा भी चल रही है। जबकि कुछ ही दिन में बूढ़ा अमरनाथ यात्रा भी शुरू हो रही है। सबको ध्यान में रखकर कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को लागू करने पर भी जोर
एडीजीपी ने राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किए गए मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को लागू करने पर भी जोर दिया। साथ ही जिला मुख्यालय, उप मंडल स्तर, पुलिस स्टेशन स्तर, महत्वपूर्ण स्थानों और कॉलेजों/स्कूलों के छात्रों को शामिल करते हुए नागरिक प्रशासन की भागीदारी के साथ तिरंगा रैलियां आयोजित करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें