फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाबलों के संयुक्त प्रयास से आतंकवादी घटनाओं में आई गिरावटः एडीजी सीआरपीएफ

Sun, 17 May 2020 11:37 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीआरपीएफ जम्मू-कश्मीर जोन के एडीजी जुल्फिकार हसन ने पुलिस और अन्य एजेंसियों के अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों के संयुक्त प्रयास से आतंकी घटनाओं में गिरावट आई है। घाटी में दहशतगर्दों के खिलाफ लगातार बडे़ ऑपरेशन जारी हैं।   

विज्ञापन


शनिवार को रामबन पहुंचे एडीजी हसन ने जम्मू संभाग के अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की। इसमें कई जिलों में चल रहे घटनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद जम्मू कश्मीर की स्थिति में लगातार सुधार होने के साथ आतंकवादी गतिविधियों में गिरावट भी दर्ज की गई है।

सुरक्षाबलों के संयुक्त प्रयासों से आतंकवादियों को खत्म करने में भारी सफलता मिल रही है। इसके अलावा सुरक्षाबलों ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सराहनीय योगदान दिया है। इस मौके पर सीआरपीएफ आईजीपी जम्मू सेक्टर चारु सिन्हा, सीआरपीएफ डीआईजी नार्थ जम्मू पीसी झा, कमांडेंट 84 बटालियन बीपी यादव, एसएसपी रामबन हसीब उर रहमान, सीआरपीएफ 84 बटालियन बूम चंद्रकोट द्वितीय कमांड अधिकारी यशपाल थापा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामबन संजय परिहार, द्वितीय कमांड अधिकारी मरीतंजु कुमार, डिप्टी कमांडेंट राम किशन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें