रियासी। रविवार को एटीएम के सिक्योरिटी गार्ड के पॉजिटिव मिलने के बाद सोमवार को पुलिस ने स्पोर्ट्स स्टेडियम के बाहर स्थित लारी अडडेे के सामने बनी दुकानों को बंद करवा दिया है। इसके साथ ही रेहड़ी वालों को भी इजाजत नहीं मिली है।
सनद रहे कि रविवार को लारी अड्डे के पास स्थित एटीएम के सिक्योरिटी गार्ड के पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन ने कदम उठाया है। सोमवार सुबह तयशुदा समय के अनुसार दुुकानदार दुकानों पर पहुंचे, लेकिन वहां पर मौजुद पुलिस ने दुकानें बंद रखने को कहा। उधर संक्रमित गार्ड के परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया है।