जम्मू। नगर निगम ने त्रिकुटा कांप्लेक्स डोगरा हाल में सात दुकानों को सील कर दिया। लंबे समय से रेंट अदा न करने पर इन दुकानों पर कार्रवाई की गई है। इस दौरान विरोध भी हुआ लेकिन निगम टीम ने कार्रवाई जारी रखी।
अधिकारी के मुताबिक इन दुकानदारों को कई बार नोटिस जारी किए गए मगर रेंट अदा नहीं किया गया। रेंट जमा करवाने के लिए 30 नंवबर तक का समय दिया गया था। इसके बाद अब निगम ने दुकानें सील कर दीं। यह कार्रवाई आयुक्त अवनी लवासा के निर्देश पर हुई है। कार्रवाई के दौरान टीम के साथ सहायक आयुक्त रेवेन्यू सुधीर बाली मौजूद रहे।