जम्मू। विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने तवी नदी और उसकी सहायक नदी के किनारे अवैध खनन रोकने को विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर अवैध रेत, बजरी और अन्य दूसरी सामग्री जब्त की। दो ट्रैक्टरों समेत तीन वाहनों को भी कब्जे में लिया।
टीम ने पटोली मोड़, मुट्ठी, जानीपुर (पलोड़ा पार्क के निकट) और उदयवाला में दबिश के दौरान 250 एमटी रेत, 330 एमटी बजरी और 210 एमटी बोल्डर्स को जब्त किया गया, जिसे अवैध रूप से तवी नदी से निकाला गया था और आगे की बिक्री और वितरण के लिए डंप किया गया था। इस सामग्री को संबंधित एसएचओ के हवाले कर दिया गया।
टास्क फोर्स में शामिल अतिरिक्त उपायुक्त (कानून व व्यवस्था ) घनश्याम सिंह ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान के तहत लगभग 90 वाहन (25 टिप्पर, 23 ट्रैक्टर के साथ ट्राली, 32 डंपर, 8 ट्रक और 2जेसीबी) जब्त किए जा चुके हैं। अभियान आगे भी जारी रहेगा।