जम्मू। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने सख्ती कर दी है। यातायात नियमों को तोड़ने पर पुलिस ने जुर्माना भी किया है। शहर में 70 से ज्यादा वाहनों के चालान अलग-अलग नाकों पर हुए हैं। वहीं, पेटोल पंपों में भी सख्ती रही। यहां सीट बेल्ट और हेल्मेट पहनकर आने वाले चालकों को ही तेल दिया गया है। इसको लेकर इंडियन आयल कारपोरेशन और पुलिस विभाग ने भी आदेश जारी किए हैं।