फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानीपुर हाईकोर्ट पर सामान समेत 12 रेहड़ियां जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जानीपुर हाईकोर्ट मार्ग से नगर निगम ने यातायात पुलिस को साथ लेकर अतिक्रमण हटाने के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे लगाई गई 12 रेहड़ियों को सामान सहित जब्त कर लिया गया। टीम के पहुंचते ही बाजार में हड़कंप मच गया और रेहड़ी-फड़ी वाले सामान समेटने लगे, लेकिन अधिकारियों ने त्वरित करवाई करते हुए अतिक्रमण करने वालों को दबोच लिया। कार्रवाई शुरू होते ही रेहड़ी-फड़ी वालों ने इसका विरोध किया, लेकिन पुलिस ने मामला आगे नहीं बढ़ने दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा सड़क किनारे सामान लगाकर बेचने वालों पर भी कार्रवाई की गई है और उनका सामान जब्त किया है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं कि रेहड़ी वाले सड़क पर रेहड़ियां लगा रहे हैं, इससे जाम की समस्या बन रही है। हाईकोर्ट मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, इससे लंबा जाम लग रहा था। अब रेहड़ियों को जब्त किया गया है। अधिकारियों ने हिदायत दी कि अब सड़क किनारे रेहड़ियां न लगाएं, इसके बाद नियम तोड़ने वालों पर केस भी दर्ज किया जाएगा। अधिकारियों ने सब्जी व अन्य सामान बेचने वालों से अपील की कि वे रेहड़ियां पार्किंग जोन में ही लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें