विजयपुर। जोगपुर में नरेश कुमार पर अज्ञात ने हमला कर दिया। वह इस हमले में जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने नरेश कुमार को विजयपुर सरकारी एक्सीडेंटल हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जानकारी अनुसार नरेश कुमार (35) निवासी जोगपुर घर के बाहर काम कर रहे थे। इस बीच किसी ने उन पर हमला कर दिया। परिजन तुरंत उन्हेें उपचार के लिए ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावर की तलाश शुरू कर दी गई है। हमले के कारणों का अभी पता नहीं चला। संवाद