फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई उत्पादन इकाइयों में दबिश, सैंपल भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। दीपावली पर लोगों को शुद्ध और गुणवत्ता युक्त मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन ने विशेष अभियान छेड़ा है। इसके तहत बुधवार को औषधी एवं खाद्य प्रशासन आयुक्त शकील उल रहमान ने अधिकारियों के साथ शहर की प्रमुख मिठाई उत्पादन इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई इकाइयों से मिठाइयों, दुग्ध पदार्थों और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए, जिन्हें जांच के लिए फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी में भेजा गया है। इसमें खोया, पेठा, टोडा बर्फी, केक, कोकोनट बर्फी, मस्टर्ड ऑयल, बलेंडेंड एडिवल ऑयल, द्रेऊ आटा, हल्दी पाउडर, चिल्ली पाउडर, स्किमड मिल्क पाउडर, मसाले आदि के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

विभागीय टीमों ने आयुक्त के साथ पहलवान मेनुफेक्चरिंग हाउस संजय नगर, क्वालिटी मेनुफेक्चरिंग हाउस कनाल रोड, महाजन मेनुफेक्चरिंग हाउस कनाल रोड, कैलाश इंडस्ट्री गंग्याल, सूर्य मिल्क प्रोडक्ट गंग्याल, जेएंडके मिल्क प्रोड्यूसर को-ऑपरेटिव लिमिटेड सतवारी, जेके ऑयल इंडस्ट्री गंग्याल का निरीक्षण किया। आयुक्त ने उत्पादन इकाइयों में मानकों और गुणवत्ता के नियंत्रण पर जोर दिया। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि खाद्य पदार्थों की खरीद के समय गुणवत्ता में संदेह होने पर विभाग को शिकायत करें। सहायक ड्रग कंट्रोलर की अगुवाई में जम्मू संभाग में दवाइयों की गुणवत्ता परखने और खामियां जांचने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसमें खुदरा दवा की 22 दुकानों में बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। 11 थोक विक्रेताओं के लाइसेंस भी रद्द किए गए थे। विभागीय टीम ने 100 से अधिक दवाओं के नमूने भी लिए थे। बुधवार को की गई जांच में अधिकारी ने कहा कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें