फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में आईएएसएम फार्मासिस्ट प्रशिक्षण कोर्स को 220 सीटें मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में आईएसएम (आयुष) फार्मासिस्ट प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के लिए जीएनएम/एएमटी/एएनएमटी स्कूलों में 220 सीटों की मंजूरी दी गई है। इसके लिए स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जे एंड के पैरा मेडिकल काउंसिल के प्रधान के पक्ष में एनओसी को मंजूरी दी है। पहले चरण में सभी जिलों में जीएनएम/एएमटी/एएनएमटी स्कूलों के लिए 10-10 जबकि एएमटी स्कूल जम्मू और श्रीनगर के लिए 20-20 सीटों को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में योग्य आयूष पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी को देखते हुए विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुलू ने जेएंडके पैरा मेडिकल काउंसिल द्वारा जारी किए गए निर्धारित कार्यक्रम में पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए भारतीय औषध विज्ञान निदेशालय को प्रस्ताव भेजा था। आईएसएम के निदेशक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों के लिए आयुष शिक्षण संकाय की पहले की पहचान की गई है। आयुष फार्मासिस्ट प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के लिए सरकारी प्रशिक्षण सुविधा लंबित मांग थी।
आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देते हुए सभी जिलों में 50 बिस्तर वाले एकीकृत आयूष अस्पतालों का निर्माण करवाया जा रहा है। तृतीय स्तर पर सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल जम्मू और यूनानी अस्पताल को हाल ही में सरकार के दो संबद्ध अस्पतालों में अपग्रेड किया गया है। फार्मासिस्ट प्रशिक्षण पाठ्यक्रम से आयुष चिकित्सा पद्धति का प्रसार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें