फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाई में श्मशानघाट की जमीन पर अतिक्रमण, जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। दोमाना के लोअर बरनाई में श्मशानघाट की जमीन पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। जम्मू मुंसिफ की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रीत सिमरन कौर ने दोमाना के एसएचओ को तुरंत मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही कार्रवाई की रिपोर्ट एसएसपी को देने को कहा है।
विज्ञापन

लोवर बरनाई के प्रदीप सिंह ने एडवोकेट इर्तिजा मुश्ताक के जरिये कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की कि बरनाई में श्मशानघाट की जमीन पर अतिक्रमण करने वाले रंजीत सिंह, अंग्रेज सिंह, यशपाल सिंह और शाम सिंह निवासी लोअर बरनाई पर एफआईआर हो। श्मशानघाट की जमीन 14 कनाल 11 मरले है। 2013 में चंचल सिंह और उसके चार बेटों ने जमीन पर अतिक्रमण कर लिया। इसकी शिकायत डीसी से भी की गई थी। एडवोकेट इर्तिजा ने कोर्ट को बताया कि श्मशानघाट प्रशासन की अनुमति पर ही बनाया गया है। इसकी चारदीवारी भी की गई, लेकिन उक्त लोगों ने अतिक्रमण किया है। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें