फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती नहीं देगा पीडीडी, डाटा बैकअप से तैयार होंगे नए सर्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पीडीडी सर्वरों का डाटा हैक करने पर अब हैकरों को फिरौती नहीं देगा। खुद के इंजीनियर के दम पर ही डाटा रिकवर किया जाएगा। हालांकि, पहले से सर्वरों की समस्या का हल कर रहे आईटी इंजीनियर समस्या का निदान नहीं कर पाए हैं। अब काम का जिम्मा नेशनल स्तरीय आईटी सेल को दिया जा रहा है। इसके बाद नए सर्वरों को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

श्रीनगर डाटा वेस में बुधवार को काम चला पर सफलता हासिल नहीं हुई। इसके बाद एक बैठक कर फैसला लिया गया है कि डाटा रिकवर करने का जिम्मा अब नेशल स्तरीय एजेंसी को सौंपा जाएगा। इससे बचा डाटा आसानी से रिकवर हो सकेगा। मौजूदा समय में डाटा सर्वर डाटा वेस श्रीनगर और जम्मू के साथ कनेक्ट में है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है कि सभी सर्वरों से डाटा हैक न हो जाए।
हालांकि, श्रीनगर डाटा वेस के बाद जम्मू में हार्ड डिस्क के माध्यम से डाटा सुरक्षित रखा जाता है। बाद में इसे अलग से सेव भी किया जाता है। अब इंजीनियर की टीम दिल्ली से पहुंचने के बाद ही डाटा रिकवर करने पर काम हो सकेगा। पीडीडी विभाग का ऑनलाइन काम रुक गया है। जरूरी जानकारियां भी अधिकारियों तक नहीं पहुंच रही है। अब समस्या के जल्द निदान के बाद ही पहले की तरह काम चल पाएगा।
विज्ञापन

हैकरों को नहीं मिलेगी फिरौती
सूत्रों के अनुसार हैंकरों ने पीडीडी विभाग को ईमेल किया। बताया जा रहा है कि अकसर हैकर डाटा हैक कर उसे वापस करने के लिए की वर्ड देते हैं। इसके एवज में मोटी रकम मांगते हैं। मगर, विभाग ने फिरौती देने से साफ इनकार किया है। विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि इंजीनियर इस पर काम करेंगे। पीडीडी के जम्मू डाटा वेस सेंटर में डाटा सेफ है।
---------
सर्वरों से डाटा रिकवर करने पर काम चल रहा है। दिल्ली से भी नेशनल स्तर के इंजीनियर को बुलाया जा रहा है। अब जल्द डाटा रिकवर होने की उम्मीद है। फिलहाल डाटा सेंटरों में काम बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

-अजीज वार, मुख्य अभियंता, पीडीडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें