फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः रेड और कंटेनमेंट जोन से बाहर हुए ये इलाके, 30 दिन में नहीं मिला कोई संक्रमित

Thu, 02 Jul 2020 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू जिले के बठिंडी और सुंजवां क्षेत्रों के अलावा त्रिकुटा नगर पुलिस थाने के तहत म्युनिसिपल वार्ड 52, 53 और 54 को रेड/कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में पिछले 30 दिन में कोविड संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है।

विज्ञापन


इन क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण की राज्य कार्यकारी कमेटी की ओर से अधिसूचित किए गए सभी स्टेंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) का पालन किया गया है। यहां सभी तरह की कोविड टेस्टिंग प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। इसके बाद इन इलाकों को रेड जोन श्रेणी से बाहर किया गया है।

उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन अथारिटी (डीडीएमए) जम्मू की चेयरपर्सन ने डी-नोटिफाइड कर उक्त सभी क्षेत्रों को रेड जोन से बाहर करने की अधिसूचना जारी की है। इसमें डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 में शक्तियों का इस्तेमाल किया गया है। उक्त क्षेत्रों में एसओपी को लागू किया गया था। 
विज्ञापन


इन सभी के रेड जोन के बाहर आने पर सामान्य गतिविधियों को गति मिलेगी। इससे पहले कंटेनमेंट/रेड जोन श्रेणी में आने के कारण कुछ पाबंदियां लागू की गई थीं, जिनमें अब छूट दी जाएगी। हालांकि रेड जोन से बाहर आने के बावजूद इन क्षेत्रों में संक्रमण के प्रसार को लेकर नजर रखी जाएगी। यहां कई लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे। यात्रा को छोड़कर स्थानीय स्तर पर कोरोना संक्रमण के अधिक मामले सामने नहीं आ रहे हैं।

अब तक जिले में 359 संक्रमित पाए गए, 68 मामले सक्रिय
जिला जम्मू में अब तक 359 कोरोना संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 269 यात्रा और 90 अन्य वर्ग के मामले हैं। जिले में अब भी सक्रिय मामलों में 68 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। जम्मू में अब तक आठ लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 283 मरीज विभिन्न अस्पतालों से रिकवर हुए हैं। जिला प्रशासन की ओर से एसओपी के बाद आए नतीजों को देखते हुए सभी कंटेनमेंट जोन को खत्म किया गया है, लेकिन भविष्य में सभी प्रोटोकाल का सख्ती से पालन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें