फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः बिजली चोरी करने वालों पर पीडीडी ने शुरू किया शिंकजा कसना, शहर में काटे गए 35 अवैध कनेक्शन

Wed, 24 Jun 2020 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू शहर में बिजली चोरी करने वालों पर पीडीडी ने शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। गांधी नगर डिवीजन में बिजली विभाग ने मंगलवार को अवैध कनेक्शन को काटने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 35 कनेक्शनों को काटा गया। यह कार्रवाई भोर कैंप, चट्ठा और आसपास इलाकों में की गई।

विज्ञापन


यहां पर लोगों ने अवैध तरीके से कनेक्शन लिए थे। इसका बिल वह विभाग को अदा नहीं कर रहे थे। अब कनेक्शनों को काट दिया है। साथ ही नियमानुसार डिफाल्टरों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। घरों में अवैध कनेक्शनों से एसी और कूलर भी चलाए जा रहे थे। 

इस मौके पर अधिशासी अभियंता नितिन महाजन, नवनीत गुप्ता, प्रविंद्र कौर, जसवीर सिंह और अन्य मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि आगे भी यह कार्रवाई जारी रखी जाएगी, बिजली चोरी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः मेजर शैतान सिंह, जिन्हें यादकर थर्रा उठता है चीन, 120 सपूतों ने 1300 चीनियों को उतारा था मौत के घाट

आधा दर्जन ट्रांसफार्मर जलने से बढ़ी परेशानी
सोमवार को शहर में अलग-अलग जगहों से आधा दर्जन से ज्यादा ट्रांसफार्मर जल गए। इससे लोगों को लंबे बिजली कटों का सामना करना पड़ा। रेशमघर कॉलोनी में रात एक बजे के करीब ट्रांसफार्मर जल गया। कुछ इलाकों में सुबह नौ बजे तो कहीं शाम पांच बजे बहाल हुई। 

बख्शी नगर इलाके में दिनभर बिजली की आंख-मिचौनी जारी रही। न्यू प्लॉट, रिहाड़ी और पुराना शहर में भी कट लगे। नानक नगर, मुट्ठी, नरवाल, सुजवा, भटिंडी में भी समस्या बनी रही। यहां पर ट्रांसफार्मर भी जले हैं। नानक नगर की लता बलौदी ने बताया कि सोमवार रात तीन बजे से गई बिजली बुधवार शाम तक बहाल नहीं हो पाई। पूछने पर पता चला कि ट्रांसफार्मर जल गया है।
विज्ञापन


लोड बढ़ने के कारण समस्या पैदा हो रही है, इसका निदान किया जा रहा है। रेशमघर में खराब हुए ट्रांसफार्मर को ठीक करवा दिया गया है। जल्द ही अन्य स्थानों पर भी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।- ठाकुर दास, एक्सईएन, पीडीडी, जम्मू।

यह भी पढ़ेंः अमेरिकी एम-4 राइफल बनी आतंकियों का पसंदीदा हथियार, जानिए इसमें ऐसा क्या है खास?



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें