नौशेरा। पाकिस्तान ने फिर से मंगलवार को कलाल, पोखरा में शाम 7.00 सात बजे से 7.30 बजे तक गोलाबारी की। सेना ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। इससे पहले सोमवार को कलाल क्षेत्र में पाकिस्तान की गोलाबारी से एक जवान शहीद हो गया था।