उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कलामाबाद पुलिस स्टेशन में लकड़ी चोरी के आरोप में गिरफ्तार एक ग्रामीण ने लॉकअप के अंदर आत्महत्या कर ली। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार, नंदपोरा-मलिकपोरा गांव के रहने वाले रेयाज अहमद ठेकरी को बुधवार को रणबीर दंड संहिता और वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ पिछले साल मामला दर्ज किया गया था। वह हंदवाड़ा क्षेत्र के पुलिस थाना कलामाबाद में अन्य आरोपी व्यक्तियों के साथ बंद था।